लेले हरि का नाम जगत में lele hari ka naam jagat me


( सुख का साथी सब जगत, दुख‌ का नाहीं कोए,
सभी सहारे जगत के, झुठा सपनां होए। )

लेले हरि का नाम जगत में,
अंत आये तेरे काम जगत में
लेले हरि का नाम....

जग सपनां है टुट जायेगा,
सब अपना है छुट जायेगा,
कोई ना तेरा साथी जगत में,
लेले हरि का नाम....

जीवन मैला दो दिन का है,
कौंन यहां पे ‌सदा‌ रहता है,
चिंटीं लेकर हाथी जगत में,
लेले हरि का नाम....

धसका पागल का मान लें कहना,
हरि भजंन में सदा‌ ही रहना,
ना रूक जाये सांस आती जाती जगत में,
लेले हरि का नाम....

स्वर:-बाबा धसका पागल जी

श्रेणी
download bhajan lyrics (859 downloads)