क्या है मेरी खता

बता सांवरे मेरी क्या है खता,
जो मुझको मिली है इतनी सज़ा.....

अपना कोई मेरा अपना नही है,
किस से कहूं कोई सुनता नहीं है,
तूं सुनता है सब की मैंने सुना,
बता सांवरे मेरी क्या है खता॥

कभी ना कभी मेरा बाबा सुनेगा,
इसी आस में ये सेवक कब तक रहेगा,
अंधेरा है जीवन मेरा रस्ता दिखा,
बता सांवरे मेरी क्या है खता॥

पत्थर दिल काहे बनकर के बैठा,
क्यूं ना बदलता मेरी किस्मत की रेखा,
राखी को बाबा अब ना इतना सता,
बता सांवरे मेरी क्या है खता॥

download bhajan lyrics (1077 downloads)