महारानी मेरे घर आयीmaharani mere ghar aayi


घर आयी महारानी मेरे घर आयी महारानी,
मैंने श्रद्धा से ज्योत जगाई महारानी मेरे घर आयी,
महारानी मेरे घर आयी, महारानी मेरे घर आयी,
मैंने श्रद्धा से ज्योत जगाई महारानी मेरे घर आयी.....

तेरे दिन छाया था अँधेरा रोशन कर दिया जीवन मेरा,
दुब रही थी जीवन नैया मिल ना रहा था कोई खिवैया,
मेरी नैया है पार लगाई महारानी मेरे घर आयी,
मैंने श्रद्धा से ज्योत जगाई महारानी मेरे घर आयी....

जनम जनम से आस लगी थी तेरे दरश की प्यास लगी थी,
आकर संकट दूर किया है माँ ने ये उपकार किया है,
मैं तो घर घर में बायतु मिठाई महारानी मेरे घर आयी,
मैंने श्रद्धा से ज्योत जगाई महारानी मेरे घर आयी....

दामन खुशियों से भर डाला ऐसी है मेरी मात ज्वाला,
द्वार तेरा में ना छोडूंगा झूठे बंधन सब तोडूंगा,
मेरे मन में है तू ही समायी महारानी मेरे घर आयी,
मैंने श्रद्धा से ज्योत जगाई महारानी मेरे घर आयी....

download bhajan lyrics (1037 downloads)