मैया वैष्णो रानी है

दातार सबसे बड़ी मैया वैष्णो रानी है,
बैठी पहाड़ो में जग की महारानी है....

मैया की ममता का एक अंश ही काफी है,
पापी से पापी को मिलती यहाँ माफ़ी है,
करुणामयी माँ की हर बात निराली है…..

लाखो कारणों की बिगड़ी तू बनाती है,
बच्चो की खातिर माँ कुछ भी कर जाती है,
अंबे यही दुर्गे माँ आद भवानी है……..

download bhajan lyrics (842 downloads)