जो मईया के गुण गाता है

जो मईया के गुण गाता है,
जीवन में बड़ा सुख पाता है......

मईया के नाम में शक्ति है,
भक्ति में ही तो शक्ति है,
जो मईया के गुण गाता है,
जीवन में बड़ा सुख पाता है......

जो मईया जी को ध्याता है,
भवसागर से तर जाता है,
जो मईया के गुण गाता है,
जीवन में बड़ा सुख पाता है......

मईया सबपे कृपा करती,
भक्तो के घर खुशियां भरती,
जो मईया के गुण गाता है,
जीवन में बड़ा सुख पाता है......

download bhajan lyrics (753 downloads)