नवरात्रों में मैया मेरी हद कर गई

नवरात्रों में मैया मेरी हद कर गई,
हरे गुलाबी नोटों से मेरी झोली भर दी....

पहले तो मेरे एक झोपड़ी,
आज मेरे कोठी दुमहला कर दी,
हरे गुलाबी नोटों से मेरी झोली भर दी.....

पहले तो मेरे अन्न की कमी थी,
आज मेरे बोरी पर बोरी लग गई,
हरे गुलाबी नोटों से मेरी झोली भर दी.....

पहले तो मेरे धन की कमी थी,
आज मेरे बैंक तिजोरी भर दी,
हरे गुलाबी नोटों से मेरी झोली भर दी....

पहले तो मेरे दूध की कमी थी,
आज मेरे घरों में भैंस बंध गई,
हरे गुलाबी नोटों से मेरी झोली भर दी.....

पहले तो मेरे साइकिल की कमी थी,
आज मेरी गाड़ी फरारी कर दी,
हरे गुलाबी नोटों से मेरी झोली भर दी.....

download bhajan lyrics (991 downloads)