मांगा है मैंने मईया से वरदान एक हीmaanga hai maine mayia se vardaan ek hee


माँगा है मैने मैया से वरदान एक ही,
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है ज़िंदगी...

जिस पर भी माँ का हाथ था वो पार हो गया,
जो भी शरण में आ गया उद्धार हो गया,
जिसका भरोसा मैया पर डूबा कभी नही,
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है ज़िंदगी...

कोई समझ सका नहीं माया बड़ी अजीब,
जिसने भी माँ को पा लिया है वो ही खुशनसीब,
उसके की मर्ज़ी के बिना पत्ता हीले नही,
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है ज़िंदगी....

ऐसी दयालु मैया से रिश्ता बनाइये,
मिलता रहेगा आपको जो कुछ भी चाहिए,
ऐसा करिश्मा होगा जो पहले हुआ नहीं,
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है ज़िंदगी....

कहते है लोग जिंदगी किस्मत की बात है,
किस्मत बनाना भी मगर इनके हाथ है,
बनवारी कर ले तू यकीन ज्यादा समय नहीं,
तेरी कृपा बनी रहे जब तक है ज़िंदगी.....

download bhajan lyrics (925 downloads)