दिया जले अमावस रात कालका जन्म लियोdiya jale amavas raat kalka janam liyo


दिया जले अमावस रात कालका जन्म लियो,
जन्म लियो रे मईया जन्म लियो,
दिया जले अमावस रात कालका जन्म लियो....

कौन मास मैया जन्म लिया है,
जन्म लियो है मैया जन्म लियो है,
मैया कौन मास अवतार कालका जन्म लियो,
दिया जले अमावस रात....

चैत्र मास मैया जन्म लियो है,
मैया क्वार मास अवतार कालका जन्म लियो,
दिया जले अमावस रात....

काहे कारण मैया जन्म लियो है,
काहे कारण अवतार कालका जन्म लियो है,
दिया जले अमावस रात......

दुष्टों को मारण कारण जन्म लियो है,
मैया भक्तों के कारण अवतार कालका जन्म लियो,
दिया जले अमावस रात.....

काला लहंगा मैया काली साड़ी,
तेरे नैना ज़लत मसाल कालका जन्म लियो,
दिया जले अमावस रात.....

पांच भगत मैया तेरा यस गांमें,
मैया पूज़ रहा संसार कालका जन्म लियो,
दिया जले अमावस रात.....

download bhajan lyrics (2219 downloads)