मेरे भीगे नयन रोते हैं मैया तेरे दर्शन कोmere bheege nayan rote hai mayia tere darshan ko


मेरे भीगे नयन रोते हैं मैया तेरे दर्शन को,
मैया तेरे दर्शन को दाती तेरे दर्शन,
मेरे भीगे नयन रोते हैं.....

मैं बागो बागो फिरती हूं,
मेरी मैया नजर नहीं आती है,
डाली को पकड़ रोते हैं मैया तेरे दर्शन को,
मेरे भीगे नयन रोते हैं.....

मैं तालो तालो फिरती हूं,
मेरी मैया नजर नहीं आती है,
साड़ी को पकड़ रोते हैं मैया तेरे दर्शन को,
मेरे भीगे नयन रोते हैं.....

मैं कुआं कुआं फिरती हूं,
मेरी मैया नजर नहीं आती है,
गगरी को पकड़ रोते हैं मैया तेरे दर्शन को,
मेरे भीगे नयन रोते हैं.....

मैं महलों महलों फिरती हूं,
मेरी मैया नजर नहीं आती है,
खिड़की को पकड़ रोते हैं मैया तेरे दर्शन को,
मेरे भीगे नयन रोते हैं.....

मैं मंदिरों मंदिरों फिरती हूं,
मेरी मैया नजर नहीं आती है,
मूरत को पकड़ रोते हैं मैया तेरे दर्शन को,
मेरे भीगे नयन रोते हैं.....

मैं सत्संग सत्संग फिरती हूं,
मेरी मेंया नजर नहीं आती है,
ढोलक को पकड़ रोते हैं मैया तेरे दर्शन को,
मेरे भीगे नयन रोते हैं.....

download bhajan lyrics (916 downloads)