जय शनि देव महाराज दया हम पर रखिये

जय शनि देव महाराज,
दया हम पर रखिये,
दया रखिये प्रभु दया रखिये,
जय जय शनि महाराज,
दया हम पर रखिये…….

सूर्य पुत्र तुम हुए शनि जी,
छाया तुम्हरी मात-शनि,
दया हम पर रखिये…

कौवे पर तुम रहे विराजे,
पहन श्याम पोशाक-शनि,
दया हम पर रखिये……

एक हाथ धनु बाण विराजे,
दूजे हाथ त्रिशूल-शनि,
दया हम पर रखिये....

download bhajan lyrics (895 downloads)