आओ मिलकर चलेंगे वृन्दावन धाम

आओ मिलकर चलेंगे वृन्दावन धाम
बोलो जय श्री श्याम,
बन जाएंगे सबके बिगड़े काम,
बोलो जय श्री श्याम,
आओ मिलकर चलेंगे वृन्दावन धाम,
बोलो जय श्री श्याम....

श्याम की महिमा गाते चलो सारे,
श्याम मेरे सब काम बिगड़े सवारे,
है जग से निराला वृन्दावन धाम,
बोलो जय श्री श्याम....

यहां वहां कहां कहां फिरे तू भटकता,
श्याम दर ही मुक्ति का है एक रस्ता,
चल श्याम के चरणों को थाम,
बोलो जय श्री श्याम....

श्रेणी
download bhajan lyrics (869 downloads)