दर्शन दे जा सांवरियाdarshan de ja sanwariya


कोयल कुक कुक के हारी दर्शन दे जा सांवरिया,
दे जा सांवरिया के दर्शन दे जा सांवरिया
कोयल कुक कुक के हारी दर्शन दे जा सांवरिया.....

तेरे बिन मोहे चैन पड़े ना,
श्याम दरस को तरसे नैना,
मैं तो बोल बोल गई हार के दर्शन दे जा सांवरिया,
कोयल कुक कुक के हारी.....

महक रही बगियन की डाली,
कब आओगे कृष्ण मुरारी,
कलियां खुशबू दे दे हारी के दर्शन दे जा सांवरिया,
कोयल कूक कूक के हारी.....

ढूंढ रही जमुना पर ठाड़ी,
लहरों में ना दिखे मुरारी,
मैं तो देख देख गई हार के दर्शन दे जा सांवरिया,
कोयल कुक कुक के हारी.....

सावन की रुत आई रे सुहानी,
अब तो आओ कृष्ण मुरारी,
अखियां देख-देख गई हार के दर्शन दे जा सांवरिया,
कोयल कुक कुक के हारी.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (925 downloads)