बचपन की यारी बड़ी प्यारीbachpan ki yaari basi pyari


बचपन की यारी बड़ी प्यारी,
चले आना बांके बिहारी,
बांके बिहारी मेरे रमण बिहारी,
बचपन की यारी बड़ी प्यारी.....

जो कान्हा मेरो गांव ना जानो,
बरसाने की फुलवारी चले आना बांके बिहारी,
बचपन की यारी बड़ी प्यारी.....

जो कान्हा मेरो महल ना जानो,
ऊंची हवेली सबसे न्यारी चले आना बांके बिहारी,
बचपन की यारी बड़ी प्यारी.....

जो कान्हा मेरो नाम ना जानो,
घर-घर में गूंजे राधा प्यारी चले आना बांके बिहारी,
बचपन की यारी बड़ी प्यारी.....

जो कान्हा मेरा कमरा ना जानो,
कमरे में लिखो राधा प्यारी चले आना बांके बिहारी,
बचपन की यारी बड़ी प्यारी.....

जो कान्हा मेरा मंदिर ना जानो,
दरवाजे खड़ी तुलसा प्यारी चले आना बांके बिहारी,
बचपन की यारी बड़ी प्यारी.....

तेरे गोकुल में कान्हा कैसे आऊं,
झाड़ी में ऊलझी रेशम साड़ी चले आना बांके बिहारी,
बचपन की यारी बड़ी प्यारी.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1188 downloads)