किसने सजाया मुरली वाले को

किसने सजाया मुरली वाले को,
बनड़ा बनाया मुरली वाले को,
किसने सजाया मुरली वाले को....

माथे लगाया, प्यारा चन्दन का टीका,
चंदा भी जिसके आगे लागे फीका फीका,
गजरा पहनाया, मुरली वाले को,
बनड़ा बनाया मुरली वाले को,
किसने सजाया मुरली वाले को,
किसने सजाया मुरली वाले को.....

कारी मतवाली आँखें प्यारी प्यारी,
भक्तों को घायल करती बन कर कटारी,
कजरा लगाया मुरली वाले को,
बनड़ा बनाया मुरली वाले को,
किसने सजाया मुरली वाले को,
किसने सजाया मुरली वाले को....

अधरों पे मुरली साजे,प्यारी मुस्कान है,
जो भी देखे पल में होता, वो कुर्बान है,
सेहरा सजाया मुरली वाले को,
बनड़ा बनाया मुरली वाले को,
किसने सजाया मुरली वाले को,
किसने सजाया मुरली वाले को....

बन के बाराती नांचे, भगत दीवाने,
आया है आशु, भजन सुनाने,
पालने पे बिठाया मुरली वाले को,
बनड़ा बनाया मुरली वाले को,
किसने सजाया मुरली वाले को,
किसने सजाया मुरली वाले को....
श्रेणी
download bhajan lyrics (316 downloads)