मैया यशोदा के लल्ला हो गया

सारे मोहल्ले में ये हल्ला हो गया,
मैया यशोदा के लल्ला हो गया.....

श्यामल रूप नैन कजरारे,
बाल हैं इनके घूँघर वाले,
इनका दीवाना ये मोहल्ला हो गया,
मैया यशोदा के लल्ला हो गया.....

आज सजी है नंद जी की हवेली,
आयी है सखियाँ संग सहेली,
आज सारा गोकुल निठल्ला हो गया,
मैया यशोदा के लल्ला हो गया......

चाँदी का झूला और रेशम की डोरी,
मैया झुलावे सुनावे है लोरी,
इतना मिला संजू छोटा पल्ला हो गया,
मैया यशोदा के लल्ला हो गया.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1012 downloads)