माँ के भवन पे

माँ के भवन पे कागा का का बोलता,
का का नहीं वो जय माता दी बोलता.....

ओ मेरी माँ मुझे हंस बना दे, हंस बनादे मुझे गंगा मे नहला दे,
मैं मोती चूग चूग लाऊंगा, तेरे चरणों मे चढ़ाऊंगा,
माँ के भवन पे......

ओ मेरी माँ मुझे कोयल बना दे, कोयल बनादे मुझे गंगा मे नहला दे,
मैं तेरे दर पे आऊँगा और मीठे राग सुनाऊंगा,
माँ के भवन पे......

ओ मेरी माँ मुझे मोर बनादे, मोर बनादे मुझे गंगा मे नहला दे,
मैं छम छम दर पे नाचूंगा और नाच नाच के दिखाऊंगा,
माँ के भवन पे......

download bhajan lyrics (858 downloads)