मिश्री से मीठे बोल हमारी राधा रानी केmishri se mithe bol humari radha rani ke


मिश्री से मीठे बोल हमारी राधा रानी के,
राधा रानी के हमारी ब्रज पटरानी  के,
मिश्री से मीठे बोल हमारी राधा रानी के.....

लंबे लंबे बाल हमारी राधा रानी के,
यामें गजरा करे कमाल हमारी राधा रानी के,
मिश्री से मीठे बोल हमारी राधा रानी के.....

मोटे मोटे नैन हमारी राधा रानी के,
यामें कजरा करे कमाल हमारी राधा रानी के,
मिश्री से मीठे बोल हमारी राधा रानी के.....

पतले पतले होठ हमारी राधा रानी के,
लाली करे कमाल हमारी राधा रानी के,
मिश्री से मीठे बोल हमारी राधा रानी के.....

गोरे गोरे हाथ हमारी राधा रानी के,
यामें मेहंदी करे कमाल हमारी राधा रानी के,
मिश्री से मीठे बोल हमारी राधा रानी के.....

छोटे छोटे पैर हमारी राधा रानी के,
यामें पायल करे कमाल हमारी राधा रानी के,
मिश्री से मीठे बोल हमारी राधा रानी के.....

गोरा गोरा रूप हमारी राधा रानी का,
यामें लहंगा करें कमाल हमारी राधा रानी के,
मिश्री से मीठे बोल हमारी राधा रानी के.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (2078 downloads)