इक बार माँ आ जाओ

इक बार माँ आ जाओ फिर आके चली जाना,
मुझे दरस दिखा जाओ दिखला के चली जाना….

तुझको मेरे गीतों का संगीत बुलाए माँ,
कुछ मेरी भी सुन जाओ कुछ अपनी सुना जाना,
इक बार माँ....

क्या मेरे तड़पने का एहसास नहीं तुमको,
किस बात से रूठी हो इतना तो बता जाना,
इक बार माँ....

अँखिया मेरी रोती हैं एक धीर बंधा जाओ,
मँझधार में हैं नैया इसे पार लगा जाओ,
इक बार माँ....

तेरे द्वार आए हैं ख़ाली नहीं जाऊँगी,
ख़ाली है मेरी झोली इसे भर के चली जाना,
इक बार माँ....

download bhajan lyrics (867 downloads)