छोटी सी कन्या दरस दे गईchoti si kanya daras de gayi


तेरे घर मैं, आऊँगी, हरस कह गयी, हरस कह गयी,
इक छोटी सी कन्या दरस दे गयी,
हो मेरी किस्मत के सितारे जगे,
हाँ मेरी किस्मत के सितारे जगे,
पूरे नंबर दस में से दस दे गयी,
इक छोटी सी कन्या दरस दे गयी…..

उसके नाम और धाम कई, पर काम उसका बस एक है,
बरसाती है किरपा सदा, दयावान दिल की बड़ी नेक है,
बुरी बलाये, बुरी बला मेरी वो ले गयी हाँ वो ले गयी,
इक छोटी सी कन्या दरस दे गयी…..

उसकी सवारी है शेर की, त्रिशूल, चक्र, गदा हाथ है,
उसका कौन बिगाड़ करे, खड़ी रहे जिसके साथ है,
वो मेहरावाली, वो मेहरावाली मेहर दे गयी मेहर दे गयी,
इक छोटी सी कन्या दरस दे गयी.....

download bhajan lyrics (816 downloads)