तेरा नाम जपूं नवरातों में

जय माँ जय माँ जय माँ जय जय माँ,
तेरा नाम जपूं नवरातों में रातों में नवरातों में,
तेरी सूरत बस गई आँखों में आँखों में माँ आँखों में……

तेरी ममता का कोई मोल नही है,
हाँ मोल नही है मैया मोल नही है,
तेरी सूरत बस गई आँखों में आँखों में माँ आँखों में,
तेरा नाम जपूं नवरातों में रातों में नवरातों में…….

सिर सोने का छत्तर विराजे गल वैजन्ती माला साजे,
तेरा नाम लिखा इन साँसो में साँसो में मैया साँसो में,
तेरा नाम जपूं नवरातों में रातों में नवरातों में…….

चन्दन की चौकी बनाई आस की मैंने ज्योत जलाई,
तेरी सूरत बस गई आँखों में आँखों में माँ आँखों में,
तेरा नाम जपूं नवरातों में रातों में नवरातों में…….

पांच मेवे का थाल सजाया,
थाल सजाया मैया थाल सजाया,
तेरा भोग लगाऊँ नवरातों में रातों में नवरातों में,
तेरा नाम जपूं नवरातों में रातों में नवरातों में…….

download bhajan lyrics (702 downloads)