काली लिए खड़ी तलवार

काली लिए खड़ी तलवार, दानव घेर घेर के मारे,
दानव घेर घेर के मारे, दानव घेर घेर के मारे,
काली लिए खड़ी तलवार, दानव घेर घेर के मारे....

ब्रह्मा भी उन से हारे, विष्णु भी उनसे हारे,
औ नारद पड़े शरण में आय, दानव घेर घेर के मारे,
काली लिए खड़ी तलवार,दानव घेर घेर के मारे.....

श्री राम भी उनसे हारे, लक्ष्मण भी उनसे हारे,
औ हनुमत पड़े शरण में आय, दानव घेर घेर के मारे,
काली लिए खड़ी तलवार,दानव घेर घेर के मारे.....

मोहन भी उन से हारे, ग्वाले भी उनसे हारे,
औ राधा रानी पड़ी शरण के माय, दानव घेर घेर के मारे,
काली लिए खड़ी तलवार,दानव घेर घेर के मारे.....

मैया भी उनसे हारी, भैरव भी उनसे हारे,
ओ लांगूर पड़े शरण में आय, दानव घेर घेर के मारे,
काली लिए खड़ी तलवार,दानव घेर घेर के मारे.....

download bhajan lyrics (1048 downloads)