माँ दो फूल खिलादो जीवन मेंmaa do phool khia do jivan me


जयकारा, शेरावाली का,
बोलिये सांचे दरबार की जय,
मेरा मन नहीं लगता, ओ मैया,
माँ, मंदिर में गुजारा कर लेंगे.....

माना तेरी सेवा मुश्किल है,
माना तेरी सेवा मुश्किल है,
चौखट पे गुज़ारा कर लेंगे,
मंदिर में गुजारा कर लेंगे…….

दो फूल खिला दो जीवन में,
दो फूल खिला दो जीवन में,
खुशबु से गुजारा कर लेंगे,
माँ, मंदिर में गुजारा कर लेंगे……

माना तेरा लहंगा लाखों का,
माना तेरा लहंगा लाखों का,
चुनरी से गुजारा कर लेंगे,
माँ, मंदिर में गुजारा कर लेंगे……

माना तेरा जागरण लाखों का,
माना तेरा जागरण लाखों का,
कीर्तन में गुजारा कर लेंगे,
माँ, मंदिर में गुजारा कर लेंगे……

माना तेरा भंडारा लाखों का,
माना तेरा भंडारा लाखों का,
हलवे में गुजारा कर लेंगे,
माँ, मंदिर में गुजारा कर लेंगे……..

मेरा मन नहीं लगता, ओ मैया,
माँ, मंदिर में गुजारा कर लेंगे…..

download bhajan lyrics (959 downloads)