माता विनती करूं दोनों हाथ जोड़ केmata vinti karu dono haath jod ke


माता विनती करूं दोनों हाथ जोड़ के,
दोनों हथ जोड़ के दोनों हाथ जोड़ के…..

मैया एक अर्ज मेरे सुन लीजिए,
मेरे माथे का सिंदूर अमर कीजिए,
माता विनती करूं दोनों हाथ जोड़ के.....

मैया दूसरी अर्ज मेरी सुन लीजिए,
मेरे माथे की बिंदिया अमर कीजिए,
माता विनती करूं दोनों हाथ जोड़ के.....

मैया तीसरी अर्ज मेरी सुन लीजिए,
मेरे हाथों की चूड़ी अमर कीजिए,
माता विनती करूं दोनों हाथ जोड़ के......

मैया चौथी अर्ज मेरी सुन लीजिए,
मेरे पैरों का बिछुआ अमर कीजिए,
माता विनती करूं दोनों हाथ जोड़ के......

मैया पांचवी अर्ज मेरी सुन लीजिए,
मेरे जीवन का साथी अमर कीजिए,
माता विनती करूं दोनों हाथ जोड़ के......

मैया छठवीं अर्ज मेरी सुन लीजिए,
मेरी गोदी का लल्ला अमर कीजिए,
माता विनती करूं दोनों हाथ जोड़ के......

download bhajan lyrics (1390 downloads)