तेरा दर दुखियों का सहारा है

तेरा दर तो हकीकत में,
दुखियों का सहारा है,
दरबार तेरा बाबा,
जन्नत का नजारा है……

बिगड़ी हुई तकदीरें,
पल भर में बनाते हो,
अब लाज रखो बाबा,
हमें तेरा सहारा है,
तेरा दर तो हकीकत में,
दुखियों का सहारा है......

टूटी हुई कश्ती है,
बड़ी दूर किनारा है,
अब पार करो नैया,
भक्तो ने पुकारा है,
तेरा दर तो हकीकत में,
दुखियों का सहारा है……

श्रेणी
download bhajan lyrics (1696 downloads)