भवानी मेरे अंगना में आई

मिलजुल कर खुशियां मनाई,
भवानी मेरे अंगना में आई.....

जब मैया अंगना में आई,
अंगना में आई, मेरे अंगना में आई,
भगवान देख मुस्काई भवानी मेरे अंगना में आई.....

जब मैया मेरी पूजा में आई,
ज्योत देख मुस्काई भवानी मेरे अंगना में आई....

जब मैया मेरे कीर्तन में आई,
छम छम नाचती आई भवानी मेरे अंगना में आई.....

जब मैंने मैया को भोग लगाया,
हलवा देख मुस्काई भवानी मेरे अंगना में आई....

जब मैंने मैया को चुनरी ओढ़ाई,
लहर लहर लहराई भवानी मेरे अंगना में आई.....

download bhajan lyrics (807 downloads)