भजन कर मस्त जवानी में बुढापा किसने देखा हैbhajan kar mast jawani me budapa kisne dekha hai


भजन कर मस्त जवानी में,
बुढापा किसने देखा है....

पैर से लंगड़े हो जाओगे, मंदिर नही तुम जा पाओगे,
मंदिर जा मस्त जवानी में, बुढापा किसने देखा है......

आंख से अंधे हो जाओगे, दर्सन नही तुम कर पाओगे,
दर्सन कर मस्त जवानी में, बुढापा किसने देखा है......

कान से बहरे हो जाओगे, भजन नही तुम सुन पाओगे,
भजन सुन मस्त जवानी में, बुढापा किसने देखा है......

हाथ से लुल्हे हो जाओगे, दान नही तुम कर पाओगे,
दान कर मस्त जावनी में, बुढापा किसने देखा है.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1316 downloads)