दातार सबसे बड़ी मेरी वैष्णो रानी है

दातार सबसे बड़ी मेरी वैष्णो रानी है,
दातार सबसे बड़ी मेरी वैष्णो रानी है,
ममतामई मैया मेरी वैष्णो रानी है,
ममतामई मैया मेरी वैष्णो रानी है,
दातार सबसे बड़ी मेरी वैष्णो रानी है,
दातार सबसे बड़ी.....

मैया की ममता का एक अंश ही काफी है,
पापी से पापी को यहाँ मिलती माफी है,
करुणामई माँ की बड़ी अमर कहानी है,
दातार सबसे बड़ी मैया वैष्णो रानी है,
ममतामई माँ की बड़ी अमर कहानी है......

लाखों करोड़ों की माँ बिगड़ी बनाती है,
बच्चों के खातिर माँ कुछ भी कर जाती है,
मैया है दुर्गे माँ यही आद भवानी है,
दातार सबसे बड़ी मैया वैष्णो रानी है,
ममतामई माँ की बड़ी अमर कहानी है......

दातार सबसे बड़ी मेरी वैष्णो रानी है,
दातार सबसे बड़ी मेरी वैष्णो रानी है,
ममतामई मैया मेरी वैष्णो रानी है,
ममतामई मैया मेरी वैष्णो रानी है,
दातार सबसे बड़ी मेरी वैष्णो रानी है,
दातार सबसे बड़ी.....

download bhajan lyrics (691 downloads)