इक अर्ज मेरी सुन लो मेरी शेरोंवाली मैया

इक अर्ज मेरी सुन लो मेरी शेरोंवाली मैया,
करदो अधम की नैया भवपार अम्बे मैया,
इक अर्ज मेरी सुन लो....

अच्छा हूं या बुरा हूं पर दास हूं तुम्हारा,
जीवन का भार तुम पे करो पार अम्बे मैया,
इक अर्ज मेरी सुन लो....

तुम हो अधम जनो का उद्धार करने वाली,
मैं हूं अधम जनों का सरदार अम्बे मैया,
इक अर्ज मेरी सुन लो....

करुणामई माँ करुणा करनी पड़ेगी तुमको,
वरना ये नाम होगा बेकार अम्बे मैया,
इक अर्ज मेरी सुन लो....

ख्वाहिश है कि मुझसे त्रिगदिन गुजरे रहकर,
बदले में दे दो अपना कुछ प्यार अम्बे मैया,
इक अर्ज मेरी सुन लो...

download bhajan lyrics (1015 downloads)