बोल राम राम खुश होंगे हनुमान रेbol ram ram khush honge hanuman re


बोल राम राम खुश होंगे हनुमान रे,
बोल राम राम खुश होंगे हनुमान रे......

पल में बनाएंगे, तेरे बिगड़े का रे,
पल में बनाएंगे, तेरे बिगड़े का रे,
बोल राम राम खुश होंगे हनुमान रे,
पल में बनाएंगे, तेरे बिगड़े का रे.......

राम जी के भजन, राम जी को भाए रे,
नाम राम का सुनके, दौड़े दौड़े वो आए,
रटते यही नाम, सुबहा शाम आठो याम रे,
बोल राम राम खुश होंगे हनुमान रे.....

तन मन है उनका रंगा, राम के ही रंग में,
पल भर ना जाए दूर, रहते है सदा संग में,
राम के ही चरणो में है, उनका ही धाम रे,
बोल राम राम खुश होंगे हनुमान रे......

राम सिया का है उनके हिर्दय में ठिकाना,
उनके जैसा राम भक्त,जग में कोई भी हुआ ना,
रोम रोम में बसे उनके, सीता राम रे,
बोल राम राम खुश होंगे हनुमान रे......

भक्त राम के है उनको, प्राण से भी प्यारे,
देने को सहारे आए, दौड़े राम के दुल्हारे,
कष्ट सारे मिटते लेने से, उनका राम रे,
बोल राम राम खुश होंगे हनुमान रे......

download bhajan lyrics (715 downloads)