दही माखन को चोर पकड़ लिया राधे ने

दही माखन को चोर पकड़ लिया राधे ने…….

एक दिन श्याम गयो बरसाने,
चुपके से देखो राधे ने,
तब तक हो गई भोर पकड़ लिया राधे ने....

अबकी बार मोहे छोड़ गुजरिया,
कर मेरो विश्वास राधिका,
फिर नहीं आऊं तेरी और पकड़ लियो राधे ने....

कोई कोई सखियां कुल्चा मारे,
कोई कोई सखियां कान मरोड़े,
कोई बैया पकड़ मरोड़ पकड़ लिया राधे ने....

नंद बाबा का प्यारा कन्हैया,
यशोदा की आंख का तारा कन्हैया,
यह है दिल का चोर पकड़ लिया राधे ने….

श्रेणी
download bhajan lyrics (711 downloads)