अम्बे रानी की जय जय बोल

अम्बे रानी की जय जय बोल,
माँ भवानी की जय जय बोल,
अम्बे रानी की जय,
माँ भवानी की जय,
माता रानी की जय जय बोल…..

माता करुणामयी,
माता कृपामयी,
माँ का नाम बड़ा अनमोल,
अम्बे रानी की जय जय बोल,
माँ भवानी की जय जय बोल......

इस ज़मीन से फलक तक,
तेरा नूर है,
तेरी नूराई है घनघोर,
अम्बे रानी की जय जय बोल,
माँ भवानी की जय जय बोल.....

मैं तो कठपुतली हूँ,
तेरे हाथों की माँ,
तेरे हाथों में है मेरी डोर,
अम्बे रानी की जय जय बोल,
माँ भवानी की जय जय बोल......

download bhajan lyrics (814 downloads)