राधे राधे की जपले तू माला

राधे राधे की जपले तू माला, मिलेंगे तोहे गोपाला……..

राधा जी गोरस तो, माखन कन्हाई,
कान्हा है मिश्री तो, राधा मलाई,
कान्हा है अमृत तो, राधा जी प्याला…..

राधा जी गंगा तो, धारा साँवरिया,
कान्हा है रिमझिम तो, राधा बदरिया,
कान्हा और राधा का, नाता निराला……

राधा जी धागा तो, कान्हा है मोती,
कान्हा वहाँ है, जहाँ राधा होती,
राधा है ज्योति तो, कान्हा उजाला,
राधे राधे की जपलें तू माला, मिलेंगे तोहे गोपाला…….

श्रेणी
download bhajan lyrics (1683 downloads)