अबकी मोहन जल्दी आओ प्रेम की एकादशीabki mohan jaldi aao prem ki ekadashi


अबकी मोहन जल्दी आओ प्रेम की एकादशी....

एकादशी में क्या क्या देखा, मैंने देखे गणपति जी,
दाएं हाथ में लड्डू बिराजे साथ में रिद्धि सिद्धि जी,
अबकी मोहन जल्दी आओ प्रेम की एकादशी......

एकादशी में क्या क्या देखा, मैंने देखे भोले जी,
दाएं हाथ में डमरू विराजे, संग में उनके गोरा जी,
अबकी मोहन जल्दी आओ प्रेम की एकादशी......

एकादशी में क्या क्या देखा, मैंने देखे विष्णु जी,
दाएं हाथ में चक्र विराजे, संग में उनके लक्ष्मी जी,
अबकी मोहन जल्दी आओ प्रेम की एकादशी......

एकादशी में क्या क्या देखा, मैंने देखे रामजी,
दाएं हाथ में धनुष विराजे,संग में उनके सीता जी,
अबकी मोहन जल्दी आओ प्रेम की एकादशी......

एकादशी में क्या क्या देखा, मैंने देखे कृष्ण जी,
बाएं हाथ में मुरली साजे,संग में उनके राधा जी,
अबकी मोहन जल्दी आओ प्रेम की एकादशी.....

एकादशी में क्या क्या देखा, मैंने देखी मैया जी,
दाएं हाथ में खप्पर विराजे, संग में उनके भैरव जी,
अबकी मोहन जल्दी आओ प्रेम की एकादशी......

श्रेणी
download bhajan lyrics (841 downloads)