मैया ऊंचे भवन विराजो जयकारा होवे गली गली

मैया ऊंचे भवन विराजो जयकारा होवे गली गली………

मैया ऐसे जल चढ़वाइयो गंगा जी बहवे गली गली,
मैया ऊंचे भवन विराजो जयकारा होवे गली गली………

मैया ऐसी ज्योत जलवाइयो उजियारा होवे गली गली,
मैया ऊंचे भवन विराजो जयकारा होवे गली गली………

मैया ऐसे भोग लगाइयो भंडारे होवे गली गली,
मैया ऊंचे भवन विराजो जयकारा होवे गली गली………

मैया ऐसी ढोलक बजवाइयो जगराते होवे गली गली,
मैया ऊंचे भवन विराजो जयकारा होवे गली गली………

download bhajan lyrics (822 downloads)