मनोकामना पूरी करो मैया

मनोकामना पूरी करो मैया…….

भवानी मैया काहे का तेरा मंदिर,
काहे के चार खंबा लगे मैया………

भगत मेरे, सोने का मेरा मंदिर,
चांदी के चार खंबा लगे मैया………

भवानी मैया काहे का तेरा दीपक,
काहे की चार बाती लगी मैया………..

भगत मेरे, सोने का मेरा दीपक,
रुई की चार बाती लगी मैया……….

भवानी मैया काहे का तेरा पालना,
काहे की चार डोरी लगी मैया……

भगत मेरे, चंदा का मेरा पालना,
रेशम की चार जोड़ी लगी मैया…….

download bhajan lyrics (988 downloads)