दुखों ने घेर लिया

दुखों ने घेर लिया भक्त तेरा घबराया है,
मैया खोल दे दरवाज़ा तेरा सेवक आया है……

तेरे घर का रास्ता भूला माँ क्या अनहोनी होयी,
चारों ओर अंधेरा छाया आज बचाले कोई,
तुझे सबने दीनदयालु पालनहार बताया है,
ओ मैया खोल......

गहरा है संसार समुंदर जीवन नाव पुरानी,
डगमग डगमग डोले नैया सुनले मात भवानी,
हर पापी का बेड़ा तूने पार लगाया है,
मैया खोल दे दरवाज़ा......

तेरे दर पे खड़े सवाली मैया अब तो बनो सहाई,
भई बंधु कुटुम्ब क़बीला सबने आँख दिखायी,
तीखे टर्मिनॉलॉजी में तारनहार बताया है,
मैया खोल दे......

download bhajan lyrics (647 downloads)