मेरे राम उदास ना होना mere ram udas na hona


सूरज को उगने ना दूंगा लक्ष्मण को मरने ना दूंगा,
यह वादा तेरे हनुमान का यह वादा तेरे हनुमान का......

सूरज के पास जाकर पहले समझाऊगा,
मान जाए ठीक नहीं तो मुख में दबाऊगा,
चाहे छा जाए घोर अंधेरा फिर होगा नहीं सवेरा,
यह वादा तेरे हनुमान का यह वादा तेरे हनुमान का…………..

कालों का भी काल हूं मैं काल क्या करेगा,
बांध लूंगा मौत को मैं कोई ना मरेगा,
मेरे राम उदास ना होना मेरे रहते कभी न रोना,
यह वादा तेरे हनुमान का यह वादा तेरे हनुमान का…….

ब्रह्मा जी के पास जाकर खाता खुलवा लूंगा,
उम्र होगी छोटी फिर भी लंबी करवा दूंगा,
ब्रह्मा जी की कलम चलेगी लक्ष्मण की उम्र बढ़ेगी,
यह वादा तेरे हनुमान का यह वादा तेरे हनुमान का….

download bhajan lyrics (859 downloads)