कृपालु दयालु राम

दर दर भटको चाहे जितना,
जब कोई न बचा सके प्रान,
तव कृपालु दयालु राम का,
सफल होता है रामबाण……….
हर लाइलाज का इलाज रामबाण,
हर मुश्कल से बचा ता रामबाण….

राम नाम की विशाल शक्ति,
सबसे महान है राम की भक्ति,
जो सुमरत है राम का नाम,
सफल होते उसके सारे काम,
राम नाम सबसे साँचा,
जय जय श्री राम का करलो ध्यान….

रामबाण ने सूखा दिया सागर,
रावण के हर लिए थे प्राण,
राम नाम को सिद्ध करके,
अपने पास रखो रामबाण,
राम का नाम लो सुबह शाम,
ये ही तो कहलाता है राम बाण…..

श्रेणी
download bhajan lyrics (940 downloads)