राम नाम की लूट लूटलो जितना चाहेram naam ki loot lootl o jitna chahe


राम नाम की लूट,
लूटलो जितना चाहे,
लूटलो जितना चाहे,
लूटलो जितना चाहे.....

राम नाम अनमोल है प्यारे ,
मिलता बिन हाथ पसारे,
लूट सके तो लूट,
लूटलो जितना चाहे,
लूटलो जितना चाहे.....

स्वांस स्वांस में राम रमाले,
हर पल श्री हरि गुण गाले,
कब जाए प्राण ये छूट,
लूटलो जितना चाहे,
लूटलो जितना चाहे.....

ये तो है नश्वर संसारा,
भजन तो करले ईस का प्यारे,
"राजेन्द्र बाकी झूठ,
लूटलो जितना चाहे,
लूटलो जितना चाहे.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (860 downloads)