आँखों को इंतज़ार है मैया जी आपकाaakhon ko intjar hai mayia ji aapka


आँखों को इंतज़ार है मैया जी आपका,
आँखों को इंतज़ार है मैया जी आपका,
ना जाने होगा कब हमें दीदार आपका,
आँखों को इंतज़ार है मैया जी आपका.....

विनती स्वीकार हो न हो, दर पे पड़ा रहूँ माँ,
मैं दोनों हाथ जोड़कर सन्मुख खड़ा रहूँ माँ,
जाऊं कहाँ मैं छोड़कर..
जाऊं कहाँ मैं छोड़कर दरबार आपका,
आँखों को इंतज़ार है मैया जी आपका.....

आया हूँ तेरे द्वार पर मुझको संभालिये,
दर्शन की आस दिल में है, खाली ना टालिए,
ईक रोज छोड़ जाएंगे..
ईक रोज छोड़ जाएंगे संसार आपका,
आँखों को इंतज़ार है मैया जी आपका.....

मैया जी तेरे द्वार पर कोई कमी नही,
जो तेरे दर पे है मैया ओर कही नही,
मेरा यही है आसरा..
मेरा यही है आसरा दरबार आप का,
आँखों को इंतज़ार है मैया जी आपका......

माँ जीवन की डोर बंध गयी, अब तेरे नाम से,
पहचान मेरी बन गई अब तेरे धाम से,
हो जाये मैया मुझ पे भी..
हो जाये मैया मुझ पे भी उपकार आपका,
आँखों को इंतज़ार है मैया जी आपका......

download bhajan lyrics (1187 downloads)