प्रभु दया करोprabhu dya karo


कोई देता नहीं है साथ मैं हार गया हूँ नाथ,
प्रभु अब दया करो प्रभु अब दया करो,
कहीं बनती नहीं है बात सब छोड़ गए मेरा साथ,
प्रभु अब दया करो......

गर दींन दुखी तेरे दर तारा ना जायेगा,
फिर कौन बता मेरे श्याम तेरे दर पे आएगा,
मेरे सर पे रख दो हाथ मेरे हर लो दुःख संताप,
प्रभु अब दया करो.......

सब तुम पर सौंप दिया सौंपी परिवार की डोर,
अब देखते हैं बाबा ले जाते हो किस और,
सब भुला के मेरे पाप चरणों से लगा लो आप,
प्रभु अब दया करो......

राखी तेरे चरणों में मांगे इतना वरदान,
सोनू की हर पीढ़ी तेरा करती रहे गुणगान,
सब भुला के मरे पाप चरणों से लगा लो आप,
प्रभु अब दया करो.......

श्रेणी
download bhajan lyrics (1226 downloads)