तू जय माता दी बोलtu jai mata di bol


तेरी बिगड़ी बन जायेगी तू जय माता दी बोल,
जय माता दी बोल प्यारे क्या लागे तेरा मोल,
तेरी बिगड़ी बन जायेगी.......

मैया जी का नाम प्यारे जिसने प्रेम से गाया,
उसको ही माँ जगदम्बे ने अपने धाम बुलाया,
तुझको मुक्ति मिल जायेगी तू जय माता दी बोल,
जय माता दी बोल प्यारे क्या लागे तेरा मोल,
तेरी बिगड़ी बन जायेगी.......

कमां-कमां के दौलत तुने भर ली खूब तिंजौरी,
भूल गया तू मिली थी तुझको अायु बहुत ही थोड़ी,
माया काम नही आयगीे तू जय माता दी बोल,
तू जय माता दी बोल प्यारे क्या लागे तेरा मोल,
तेरी बिगड़ी बन जायेगी......

पाँच तत्व से बनी है मिलकर तेरी सुन्दर काया,
विषय भोग मे पड़ कर तूने इसको खूब गवाया,
काया मिट्टी मे मिल जायेगी तू जय माता दी बोल,
जय माता दी बोल प्यारे क्या लागे तेरा मोल,
तेरी बिगड़ी बन जायेगी.......

download bhajan lyrics (766 downloads)