हमे शरण मे ले लो माँ दुनिया के सताये हैhume sharan me le lo maa duniya ke sataye hai


हमे शरण मे ले लो माँ दुनिया के सताये है,
हमे शरण मे ले लो माँ दुनिया के सताये है,
इन आंसुओ की माँ हम माला लाये है,
हमे शरण मे ले लो माँ दुनिया के सताये है......

पापी हुँ बड़ा सबसे नही दान किया मैने,
नही साधु संतों का सम्मान किया मैंने,
इस माया नगरी में तेरा नाम भुलाये है,
हमे शरण मे ले लो माँ दुनिया के सताये है......

तारिफ करू कैसे तेरे गहने पायल की,
स्वीकार करो अम्बे तुम विनती घायल की,
तेरी शान मे हमने माँ ये शब्द सजाये है,
हमे शरण मे ले लो माँ दुनिया के सताये है......

सुन ले शेरांवाली सुन ले मेहरावाली,
अब नजर कर्म कर दो ओ माँ लाटांवाली,
हम सकंट मे है माँ तेरी आस लगाये है,
हमे शरण मे ले लो माँ दुनिया के सताये है......

हमे शरण मे ले लो माँ दुनिया के सताये है,
हमे शरण मे ले लो माँ दुनिया के सताये है,
इन आंसुओ की माँ हम माला लाये है,
हमे शरण मे ले लो माँ दुनिया के सताये है.....

download bhajan lyrics (1037 downloads)