श्री राम का आदेश सुनके

उड़े बजरंग, उड़े हनुमत,
उड़े बजरंग बली बलिकारी,
लाये खबर माँ सीता की सारी,
श्री राम का आदेश सुनके......

सात समुंदर लांघ के लंका को जावे,
असुरो को वन में मार सीता को पावे,
मिट जायेगी... मिट जायेगी दुविधा सारी,
लाये खबर माँ सीता की सारी,
श्री राम का आदेश सुनके......

माता को दिखाई प्रभु राम की अंगूठी,
देके परिचय सब खबर बताई,
सेवक प्रभु का हु... मैं आज्ञाकारी,
लाये खबर माँ सीता की सारी,
श्री राम का आदेश सुनके......

रावण की सेना ने बंधक बनाया,
जला दो पूंछ इसकी ये हुकम सुनाया,
लंका जलाकर.... लंका जलाकर ये आये सारी,
लाये खबर माँ सीता की सारी,
श्री राम का आदेश सुनके......  

download bhajan lyrics (930 downloads)