गणपत जी महाराज तेरी लीला न्यारी से

गणपत जी महाराज तेरी लीला न्यारी से,
बाबा आके पधारो कर मूसे की सवारी से......

बड़ी देर से देखे बाट, तेरे सारे भगत बुलावे,
मूसे ऊपर बैठ के देखो गणपति बाबा आ रे,
गणपत जी महाराज तेरी लीला न्यारी से,
बाबा आके पधारो कर मूसे की सवारी से......

सब देवो में सबसे पहले तुझको पूजा जावे,
मोटे मोटे मोदक से बाबा तुझको भोग लगावे,
गणपत जी महाराज तेरी लीला न्यारी से,
बाबा आके पधारो कर मूसे की सवारी से......

श्रेणी
download bhajan lyrics (746 downloads)