बाला जी तेरे दास आये हैbala ji tere dass aaye hai


बाला जी बाला जी तेरे दास आए हैं,
चरणों में तेरे अरदास लाए हैं......

आया जन्मदिन बाबा तुम्हारा,
तुमको भूल नहीं सकते,
लॉक डाउन की सीमा बाबा,
हम सब तोड़ नहीं सकते,
घर घर में ही बाबा हम सब तुम्हें मनाते हैं,
चरणों में तेरी अरदास लाए हैं,
बाला जी बाला जी तेरे दास आए हैं.....

सच्चा है दरबार तुम्हारा, संकट काटो बाला जी,
जब जब भीड़ पड़ी भक्तों पर,
नंगे पांव बाबा आया,
दुख हर्ता दुख हर्ता यही आस लाए हैं,
चरणों में तेरे अरदास लाए हैं,
बाला जी बाला जी तेरे दास आए हैं.....

दीन दयाल दया के सागर,
फिर क्यों खाली मेरी गागर,
झोली मेरी तुम भर देना,
मुकद्दर धारी बजरंग बाला,
फल देना फल देना यह विश्वास लाए हैं,
चरणों में तेरे अरदास लाए हैं,
बाला जी बाला जी तेरे दास आए हैं.....

जब जब तेरी याद सताए,
बाला जी नैनों में पाए,
भक्तों की तो यही कामना,
सारा जग खुश हो जाए,
कर देना खुश कर देना यही आस लाए हैं,
चरणों में तेरे अरदास लाए हैं,
बाला जी बाला जी तेरे दास आए हैं.....

download bhajan lyrics (868 downloads)