प्यार कभी कम ना करना मैयाpyar kabhi kam na karna mayia


प्यार कभी कम ना करना मैया,
थोड़े में गुजारा कर लूंगी कर लूंगी,
प्यार कभी कम ना करना मैया.....

मैं टीका मांगूंगी तुम कहां से लाओगी,
बिंदिया से गुजारा कर लूंगी कर लूंगी,
थोड़े में गुजारा कर लूंगी कर लूंगी,
प्यार कभी कम ना करना मैया.....

मैं हरबा मांगूंगी तुम कहां से लाओगी,
माला से गुजारा कर लूंगी कर लूंगी,
थोड़े में गुजारा कर लूंगी कर लूंगी,
प्यार कभी कम ना करना मैया.....

मैं कंगन मांगूंगी तुम कहां से लाओगी,
मेहंदी से गुजारा कर लूंगी कर लूंगी,
थोड़े में गुजारा कर लूंगी कर लूंगी,
प्यार कभी कम ना करना मैया.....

मैं पायल मांगूंगी तुम कहां से लाओगी,
महावर से गुजारा कर लूंगी कर लूंगी,
थोड़े में गुजारा कर लूंगी कर लूंगी,
प्यार कभी कम ना करना मैया.....

मैं लहंगा मांगूंगी तुम कहां से लाओगी,
चुनरी से गुजारा कर लूंगी कर लूंगी,
थोड़े में गुजारा कर लूंगी कर लूंगी,
प्यार कभी कम ना करना मैया.....

download bhajan lyrics (985 downloads)