पर्दा हटा लो मेरी मां मैं दर्शन करने आईparda hata lo meri maa main drshan karne aayi


पर्दा हटा लो मेरी मां मैं दर्शन करने आई.....

टीका तुम पहने मां झुमके तुम पहने मां,
बिंदिया लगा लो मेरी मां मैं बिंदिया लेकर आई,
पर्दा हटा लो मेरी मां मैं दर्शन करने आई.....

नथनी तुम पहने मां हरवा तुम पहने मां,
माला तो पहनो मेरी मां मैं माला लेकर आई,
पर्दा हटा लो मेरी मां मैं दर्शन करने आई.....

कंगना तुम पहने मां चूड़ियां तुम पहने मां,
मेहंदी लगा लो मेरी मां मैं मेहंदी लेकर आई,
पर्दा हटा लो मेरी मां मैं दर्शन करने आई.....

तगड़ी तुम पहने मां पायल तुम पहने मां,
महावर लगा लो मेरी मां मैं महावर लेकर आई,
पर्दा हटा लो मेरी मां मैं दर्शन करने आई.....

लहंगा तुम पहने मां साड़ी तुम पहने मां,
चुनरी ओढ़ा लो मेरी मां मैं चुनरी लेकर आई,
पर्दा हटा लो मेरी मां मैं दर्शन करने आई.....

हलवा मैं लाई मां छोले मैं लाई मां,
मेवा मैं लाई मेरी मां भोग लगाने आई,
पर्दा हटा लो मेरी मां मैं दर्शन करने आई.....

download bhajan lyrics (1002 downloads)