मेरे कृष्ण मुरारी आयेmere krishan murari aaye


झूम उठी है सारी दुनिया सबके भाग जगाये,
मेरे कृष्ण मुरारी आये, मेरे कृष्ण मुरारी आये,
मेरे कृष्ण मुरारी आये, मेरे कृष्ण मुरारी आये,
झूम उठी है सारी दुनिया...........

गोकुल की अब सारी सखियाँ देखन को आई हैं,
महल झोपडी घर आँगन में खुशहाली छाई है,
माता यशोदा बैठी बैठी मन ही मन मुस्काये,
मेरे कृष्ण मुरारी आये, मेरे कृष्ण मुरारी आये,
मेरे कृष्ण मुरारी आये, मेरे कृष्ण मुरारी आये.....

चूड़ी लेलो जब कान्हा ने ये आवाज़ लगाईं,
सब सखियों के संग में राधा दौड़ी दौड़ी आई,
समझ गई राधा है मोहन जब चूड़ी पहनाई,
मेरे कृष्ण मुरारी आये, मेरे कृष्ण मुरारी आये,
मेरे कृष्ण मुरारी आये, मेरे कृष्ण मुरारी आये.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (841 downloads)