बालाजी के चरणों में ये काम कर दिया एक दिल था

बालाजी के चरणों में ये काम कर दिया,
एक दिल था वो भी इनके नाम कर दिया.....

कबसे थी तलाश मुझे इनके प्यार की,
आज घडी मिट गई है इंतज़ार की,
इनका नाम लेना सुबह शाम कर दिया,
मैंने इनका नाम लेना सुबह शाम कर दिया,
एक दिल था वो भी इनके नाम कर दिया......

तुम मेरे रहो ये मेरी आरज़ू रहे,
पूजता तुम्हे ही रहूं जुस्तुजू रहे,
मन को मैंने अपना गुलाम कर दिया,
एक दिल था वो भी इनके नाम कर दिया......

मेरे मुस्कुराने की वजह तुम तो हो,
मेरे दिल के हर आईने में तुम तो हो,
अब तो इस जुबां पे राम राम कर दिया,
मैंने अब तो इस जुबां पे राम राम कर दिया,
एक दिल था वो भी इनके नाम कर दिया.....

download bhajan lyrics (1062 downloads)